किशोरी के पिता ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दादा-दादी ने युवक को पकड़ा, तो वह उन्हें धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है।
बढ़ापुर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी बीमार पत्नी का उपचार कराने नजीबाबाद गया था। चिकित्सक ने रोगी की खराब हालत देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। इस दौरान वह भी बीमार पत्नी के साथ अस्पताल में रहा। गांव में घर पर उसकी 16 वर्षीया पुत्री अपने दादा दादी के पास थी।
आरोप लगाया कि दो दिन पहले रात के समय जब सब सोए हुए थे, तब गांव का एक युवक उनके घर में घुस आया और उसने किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर वहां पहुंचे उसके वृद्ध दादा दादी ने युवक को पकड़ लिया लेकिन युवक उनके साथ धक्का-मुक्की कर भाग निकला।
विज्ञापन
बताया कि छीना-झपटी में आरोपी युवक का मोबाइल व चप्पल मौके पर ही छूट गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवक विष्णु को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है।