फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नजीबाबाद में स्कूल के मुख्य गेट पर दिखा सांप का जोड़ा, छात्र छात्राओं में मचा हड़कंप

Wed, 27 Dec 2023 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में एक स्कूट के गेट पर सांप का जोड़ा दिखाई देने से छात्र छात्राओं में हड़कंप मच गया। 
 
विज्ञापन
Snakes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र विद्यालय दरियापुर के बाहर मुख्य द्वार पर सांप का जोड़ा देखे जाने से विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया। स्कूल के मुख्य द्वार के निकट अक्सर सांप का जोड़ा देखा जा रहा है।

विज्ञापन

समग्र विद्यालय दरियापुर के मुख्य द्वार के निकट विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर के निकट कई दिनों से सांप का जोड़ा देखा जा रहा है। बुधवार को स्कूल समय में सांप का जोड़ा देखे जाने से विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया। 

सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान धूम सिंह और क्षेत्र के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मुख्यअध्यापिका बिंदु वर्मा और ग्राम प्रधान ने विद्यार्थियों को स्कूल तक सीमित रखा। ग्राम प्रधान धूम सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर के निकट कई दिनों से कोबरा सांप का लगभग एक मीटर लंबा जोड़ा दिखाई दे रहा है।एक डेढ़ घंटे तक रहने के बाद सांप का जोड़ा वहां से चला जाता है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने बताया कि वन विभाग को सूचना देने के बावजूद वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश नहीं की। उधर खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति पाल और एआरपी मोबीन हसन ने वन विभाग से विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सांप के जोड़े को पड़कर अन्यत्र छुड़वाने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें