बैंक मैनेजर सुशील कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर गांव अलीगढ़ के पास किनारे पर खड़े बैंक मैनेजर सुशील कुमार (59) को बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार भी गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बाइक की गति ज्यादा थी, करीब 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार तो रही होगी।