नांगल थाना क्षेत्र के गांव सराय आलम निवासी आसिफ की दो लड़कियों की बरात रविवार को आई थी। दोनों शादियों का प्रोग्राम नांगल स्थित भारत बैक्विट हॉल में हुआ था। एक बरात चांदपुर से आई थी, जो खुशी-खुशी दुल्हन लेकर वापस लौट गई। जबकि दूसरी बरात नजीबाबाद थाना क्षेत्र के हर्सबाड़ा से रिजवान पुत्र सरफराज की आई थी। शादी में जूते चुराई की रस्म के दौरान दूल्हा रिजवान का दुल्हन पक्ष के लोगों से विवाद हो गया।
दुल्हन पक्ष जूते चुराई की रस्म में 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था, वहीं दूल्हा पक्ष पांच हजार रुपये दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और कहासुनी हो गई। दुल्हन पक्ष के लोग कई बरातियों को बंधक बनाकर अपने गांव सराय आलम ले गए। रविवार की रात करीब दो बजे बरात के बंधक बनाने की सूचना पुलिस को मिली।
पुलिस गांव सराय आलम पहुंची और लड़की के पिता आसिफ और दुल्हा रिजवान सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया। थाने पहुंचने पर रात भर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी रही। हल्का दरोगा सुनील पुनिया बताया कि सोमवार को दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। दूल्हे ने दुल्हन को तलाक देकर निकाह तोड़ दिया। दूल्हे रिजवान ने मोबाइल पर तलाक दे दिया, जिसके बाद बरात वापस लौट गई।
यह भी पढ़ें...
Murder in Muzaffarnagar: देवर ने की भाभी हत्या, शव बोरे में भरकर रजबहे में डाला, CCTV में कैद हुई करतूत