फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: खुले नाले में गिरा 13 वर्षीय किशोर, तेज बहाव में बहने से मौत; 500 मीटर दूर पाइप में फंसा मिला

Sat, 05 Sep 2026 05:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

किरतपुर में तेज बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से 13 वर्षीय किशोर खुले नाले में गिर गया। तेज बहाव में करीब 500 मीटर दूर पाइप में फंसा मिला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर किरतपुर में तेज बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर पानी भर जाने के कारण खुले नाले का अंदाजा नहीं लगा और 13 वर्षीय किशोर उसमें गिर गया। नाले के तेज बहाव में बहने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ईदगाह रोड पर हादसा
मोहल्ला अंसारियान निवासी अफजल का 13 वर्षीय बेटा हम्माद शनिवार को घर से ईदगाह रोड की ओर जा रहा था। इस्लामिया इंटर कॉलेज के गेट के सामने तेज बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ था। इसी दौरान हम्माद खुले नाले में गिर गया।
विज्ञापन

तेज बहाव में बहा किशोर
नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण हम्माद उसमें बह गया। कॉलेज गेट के सामने सब्जी की ठेली लगाने वाले लोगों ने किशोर को नाले में गिरते देखा और शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

करीब 500 मीटर दूर मिला
तलाश के दौरान हम्माद करीब 500 मीटर दूर नाले में एक पाइप से अटका मिला। लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

दो भाइयों में एक था हम्माद
हम्माद दो भाइयों में एक था। उसके पिता रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खुले नाले को ढकने की मांग
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी रोष है। लोगों ने खुले नाले को ढकने और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से खुले नाले का पता नहीं चल पाता और हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें