फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर जिले को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात

Wed, 21 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
medical college - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिजनौर में साल का आखिरी चरण बिजनौरवासियों के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात लेकर आया। मंगलवार को सूबे के सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करके जिले की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कर दिया। चिकित्सा क्षेत्र की इस उपलब्धि से जिले की जनता को सस्ती व बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। 
विज्ञापन


अब तक जिले की जनता को अच्छी मेडिकल सुविधाएं दूर की कौड़ी थी। लोगों को इलाज के लिए मेरठ या उत्तराखंड में जौली ग्रांट मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था। इलाज महंगा तथा आम आदमी की पकड़ से दूर था। बिजनौर में मेडिकल कॉलेज बनने से जिलेवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। शासन ने नजीबाबाद तहसील में मेडिकल कॉलेज बनाने को मंजूरी दी थी। इसके लिए
विशेषज्ञों की हाई लेविल टीम ने नजीबाबाद तहसील के विभिन्न स्थानों के दौरे किए थे। सामाजिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों के विचार जाने। टीम ने आखिरकार नजीबाबाद तहसील व
विज्ञापन


किरतपुर ब्लॉक के मौजा इस्लामपुर साहू में मेडिकल कॉलेज बनाने की संस्तुति शासन को कर दी। चिह्नित स्थान मेरठ-कोटद्वार हाइवे पर स्थित है।  जिला मुख्यालय से इस स्थान की दूरी 10 किलोमीटर, किरतपुर से छह किलोमीटर तथा नजीबाबाद तहसील से करीब 25 किलोमीटर है। मेडिकल कॉलेज के लिए ग्राम पंचायत की 104 बीघा जमीन आवंटित हुई है। इस्लामपुर साहू नगीना विधान सभा में आता है। बिजनौर तथा नहटौर विधानसभा की सीमाओं  से सटा है। स्थान की घोषणा के बाद से ही नजीबाबाद के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। वहां के लोग नजीबाबाद में मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग कर रहे थे। शासन ने विशेषज्ञों की संस्तुति को ही तरजीह दी तथा इस्लामपुर साहू में मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर अपनी मुहर लगा दी। मंगलवार को सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर दिया। शिलान्यास से जिले के लोग बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें