फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में वृद्ध की मौत

Fri, 23 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के गांव अहीरपुर में सड़क  दुर्घटना में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

धामपुर के मोहल्ला गुजरातियान निवासी उपेंद्र तिवारी (60) नूरपुर में चेयरमैन इरशाद अली के पेट्रोल पंप पर मैनेजर  थे। वह अकेले नूरपुर में ही भारत बैंक्वट हॉल में रहते थे। वह बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे अपने बेटे तनु व चीनू के साथ एक प्राइवेट बस से दिल्ली जा रहे थे। उनका बेटा तनु गले के कैंसर से पीड़ित है। उसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जब वह अपने बेटों के साथ गांव अहीरपुर के निकट पहुंचे, तो उन्हें याद आया कि उनके बेटे की इलाज की फाइल अपने कमरे पर ही भूल आए। उन्होंने अपने बेटों से कहा कि मैं दूसरी बस से फाइल लेकर आता हूं। तुम दोनों दिल्ली अस्पतालपहुंचो। वह गांव अहीरपुर के निकट बस से उतरकर पैदल नूरपुर जा रहे थे। इस बीच वह किसी वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस के अनुसार उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार वालों ने दिल्ली जा रहे उनके बेटों को उनकी मौत की सूचना दी। पुलिस ने शव    को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए    भेज दिया है। 
विज्ञापन

उधर, मंडावली में हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर लगने से हाईवे किनारे खड़े दो डबल खंभे टूटकर गिर गए।  खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनें भी टूटकर गिर गईं। नतीजतन बिजली गुल हो गई। ट्रांसफार्मर से जुड़े दर्जनों घरों को बिजली न मिलने से उन्हें परेशानी से जूझना पड़ा। उधर, संयोग से अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें