भाकियू ने विद्युत निगम के खिलाफ तहसील में किया प्रदर्शन
धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर बिजली के नलकूपों की बकाया को वसूलने के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। चेताया कि अब बिजली के कनेक्शनों को काटने का प्रयास किया तो एसई धामपुर को बंधक बना आंदोलन होगा। कार्यकर्ताओं ने इस बाबत एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाए। कहा कि अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने, शुगर मिल द्वारा गन्ना इंडेंट बढ़ाने, नजीबाबाद से निकलकर गजुपुरा गांव के जंगल में रुकी नहर की समस्या का समाधान करने की मांग की। भाकियू ने विद्युत निगम पर ट्यूबवेल कनेक्शन काटने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। धरना-प्रदर्शन के दौरान कविराज सिंह, दुष्यंत राणा, महेंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, रामकुमार सिंह, यशपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, पदम सिंह, अजयपाल सिंह, बाबू खां, विजय जैन, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।