जनता को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ
बिजनौर। प्रदेश में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। किसानों को खेती से जुड़ी अनेक जानकारी दी गई। अच्छा काम करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं को जनता को लाभ मिल रहा है।
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने कहा कि सरकार द्वारा चार वर्ष के शासनकाल में हर क्षेत्र में विकास कार्य किए गए हैं और पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय विकास कार्यक्रमों एव जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सफल प्रयास किया गया है। प्रदेश में आम नागरिकों के लिए बढ़ते रोजगार के अवसर, सुदृढ़ होती कानून व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सड़क सुदृढ़ीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना सभी योजनाओं से बिना किसी भेदभाव और पक्षपात के लाभान्वित होना सत्य प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त है।
विधायक सुचि मौसम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रदेश को विकास की चरम प्रगति पर पहुंचाया है। सीडीओ केपी सिंह व जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्र ने शासन की योजनाओं के बारे में बताया। विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एलडीएम जुगेंद्र कुमार ग्रोवर, भाजपा नेता धीर सिंह, अरविंद कुमार, रजत चौधरी, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विधायक ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
नहटौर। आंकू ब्लॉक के सभागार में सरकार के चार साल पूरे होने पर कृषि विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक ओमकुमार ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। चार साल में किसानों के लिए कई योजनाएं चला कर लाभ दिलाया है। ब्लॉक परिसर में कई विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए। इस मौके पर बीडीओ ब्रज भूषण सिंह, एडीओ कृषि हरि सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग चौधरी, सुभाष कुमार आदि ने भाग लिया।
नहटौर ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक ओम कुमार।- फोटो : BIJNOR