फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वर्चुअल प्रसारण से किसान हुए रूबरू

विज्ञापन
नजीबाबाद में मुख्यमंत्री का ड्वाकरा हॉल में लाइव संबोधन सुनते अधिकारी और किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वर्चुअल प्रसारण से किसान हुए रूबरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत ड्वाकरा हाल में किसान प्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का ऑनलाइन वर्चुअल प्रसारण सुना। कृषि विभाग की ओर से जैविक और सहफसली खेती के सफल किसानों को सम्मानित किया गया।
कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक डॉ. अवधेश मिश्रा, पीडी वीपी श्रीवास्तव, प्रभारी बीडीओ संदीप कुमार, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, कृषि वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री का वर्चुअल माध्यम से प्रसारण सुनवाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से वर्चुअल प्रसारण में प्रदेश सरकार की कृषि विकास एवं किसान उत्थान योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ रूपचंद, एडीओ कृषि विक्रम सिंह, श्याम सिंह, रामकिशन की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, चौ. विक्रम सिंह खोबे, बलराज सिंह त्यागी, मो. रमजान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये किसान हुए सम्मानित
नजीबाबाद। गढ़मलपुर निवासी बाबूराम, मोचीपुरा निवासी ऋषिराम, मोहनपुर निवासी कन्हैया सिंह, कुतुबपुर नंगली निवासी नीलापत और परमेंद्र सिंह तथा नांगलसोती निवासी सोमपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें