कालागढ़ में कार्बेट नेशनल पार्क में भालू दिखने से वन विभाग उत्साहित है। पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा का कहना है कि कांडा, झिरना, कालागढ़ आदि में भालू दिखा है।
कार्बेट नेशनल पार्क आम पर्यटकों के लिए बंद है तो वन्यजीव नियमित दिनचर्या में लौटने लगे है। बाघ, हाथी आदि भी आबादी से दूर वनों में जाने लगे है। वर्तमान में झिरना और ढेला पर्यटन जोन ही खुला है। यहां रामनगर से ही प्रवेश मिल रहा है। बारिश के कारण कालागढ़ मार्ग बंद है।
झिरना पर्यटन जोन में भालू दिखने पर उपनिदेशक का कहना है कि कांडा में तो हिमालयन बियर भी दिखा है।