फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान लटकाया तो कार्रवाई के लिए रहें तैयार:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान लटकाया तो कार्रवाई के लिए रहें तैयार : डीएम
विज्ञापन

फोटो समाचार
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने गन्ना भुगतान न करने वाली चीनी मिलों को जमकर फटकार लगाई। डीएम द्वारा निर्धारित एक सप्ताह में करीब 80 करोड़ के भुगतान के सापेक्ष में मिलों ने केवल 38 करोड़ का ही भुगतान किया है।
विज्ञापन

डीएम ने कैंप कार्यालय में बैठक में कहा कि मिल अफसरों का इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। या तो मिल अफसर भुगतान करें या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डीएम ने बिलाई, बिजनौर, चांदपुर व बरकातपुर चीनी मिल के अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि मिल अफसर ये न सोचें कि किसानों का भुगतान टालते रहेंगे। प्रशासन किसानों को समय से भुगतान दिलाने के लिए कटिबद्ध है। डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह को भुगतान करने में पिछड़ी मिलों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि चीनी मिल अफसर चीनी बेचकर या अपने ग्रुप के अन्य किसी भी संसाधन से गन्ना भुगतान कराएं। कहा कि अगले सप्ताह अगर चीनी मिलों ने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार भुगतान न किया तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें