हीमपुरदीपा क्षेत्र के गांव पुट्ठा में हॉटस्पाट को सील करते कर्मचारी।
- फोटो : BIJNOR
कोरोना पॉजिटिव मिला, क्षेत्र को किया सील
हीमपुर दीपा। गांव पुट्ठा निवासी एक युवक उम्र 27 वर्ष दिल्ली के मुस्तफाबाद में स्टील पॉलिश का काम करता है। वह 21 जून को दिल्ली गया था । 23 तारीख को घर वापस आने पर उसने अपनी जांच हल्दौर कराई उसे होम क्वारंटीन कर दिया था, जिसके चलते शुक्रवार को जांच आने पर वह पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर कोरोना पॉजिटिव मरीज को आइसोलेशन वार्ड स्वाहेड़ी भेज दिया है। वहीं टीम ने 200 मीटर एरिया को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। पुलिस ने बल्लियां लगाकर कर 200 मीटर एरिया को सील कर दिया है।