फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जाओ, नहीं तो कोरोना संभलने नहीं देगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल जाओ, नहीं तो कोरोना संभलने नहीं देगा
विज्ञापन

किरतपुर। नगर में स्थित मंडी समिति में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। सब्जी आढ़तियों से लेकर किसान तक एक-दूसरे से आपस में खूब मिल रहे हैं। यही नहीं वहां पर दो गज दूरी, मास्क है जरूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। सब्जी मंडी में खुलेआम कोरोना कर्फ्यू का मजाक उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

किरतपुर मंडी समिति में सब्जी और फल आदि बेचने वाले आढ़तियों के पास किसानों की भीड़ के साथ-साथ खरीदारों, दुकानदारों की भीड़ भी जमा रहती है। ऐसे हालात में जब पूरा देश कोरोना प्रकोप का दंश झेल रहा है और प्रदेश सरकार के द्वारा गाइडलाइन का पालन करने के लिए बार-बार आगाह किया जा रहा है। इसके बाद भी ऐसे लोगों पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। सब्जी मंडी समिति के कर्मचारी एवं मंडी सचिव मौजूद रहते हैं। उसके बाद भी यहां कोई कर्फ्यू नहीं लगा है। लोग बेखौफ आम दिनों की तरह काम कर रहे हैं। चेहरे पर मास्क नहीं होता है। दुकानदारों के चेहरों पर भी मास्क नहीं लगा होता। किरतपुर की सब्जी मंडी सुबह सात बजे शुरू होकर दोपहर करीब 12 बजे तक जारी रहती है। इतनी बड़ी संख्या में लोग मंडी से बाहर निकल कर अपने घरों में जाते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण को फैलने से किस प्रकार रोका जा सकता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि ‘दो गज दूरी, मास्क है जरूरी’ को सभी को पालन हर हालत में करना चाहिए। अगर क्षेत्र में किसी भी स्थान पर कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करेगा तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें