फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र में बल्लियां हटाकर कर हो रही आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्र में बल्लियां हटाकर कर हो रही आवाजाही
विज्ञापन

धामपुर। कोरोना से बचाव को लेकर लोग लापरवाह दिख रहे हैं। प्रशासन की ओर सख्ती करने के बाद भी लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिन क्षेत्रों को बल्लियां लगाकर मार्ग सील किया गया है, वहां भी लोग बल्लियां हटाकर आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाबी कालोनी में एक सप्ताह पहले एक ही परिवार के पांच लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से कालोनी को तीन रास्तों पर बल्लियां लगा कर मार्गों को सील कर दिया है। लेकिन कालोनी के लोग बल्लियों को हटाकर आवाजाही कर रहे हैं। हालांकि वहां पर पुलिस की तैनाती है, फिर भी पुलिसकर्मी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि कालोनी के लोगों द्वारा आदेशों का उल्लंघन करने का मामला संज्ञान में आ रहा है। आदेशों का पालन कराने को कोतवाल रंजन कुमार शर्मा और पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तौगी को निर्देश दिए गए हैं। वहीं ईओ ने कालोनी की निगरानी समिति के सदस्यों से रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें