चांदपुर के विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा में अंतर महाविद्यालय वालीबाल प्रतियोगिता की विजेता ब
- फोटो : BIJNOR
चांदपुर (बिजनौर)। विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में बरेली कॉलेज बरेली बिजयी रहा। वीरा कॉलेज बिजनौर को 2-1 से हराकर ट्राफी हासिल की।
बुधवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीरा कॉलेज बिजनौर व एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के बीच सेमीफाइनल हुआ। इसमें वीरा कॉलेज बिजनौर ने 2-0 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल मैच बरेली कॉलेज बरेली व राजकीय पीजी कॉलेज बीसलपुर पीलीभीत के बीच हुआ। इसमें बरेली कॉलेज ने 2-0 से जीत हासिल की। फाइनल में वीरा कॉलेज बिजनौर व बरेली कॉलेज बरेली के बीच कड़ा मुकाबला रहा। इसमें बरेली कॉलेज बरेली ने 2-1 से जीत कर ट्राफी हासिल की। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज सचिव अतुल चौहान, प्राचार्य केसी आर्य ने विजेता को ट्राफी प्रदान की। प्रतियोगिता में क्रीड़ा सचिव प्रियंक कुमार, संचालक डा. शेर सिंह कटारिया, विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा के प्रधानाचार्य टीकम सिंह आदि का सहयोग रहा।