फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों के लिए खतरा बनी बनैली नदी

Thu, 12 Jul 2018 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
माननगर और शाहपुर जमाल के मार्ग स्थित बनैली नदी को पार करते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफजलगढ़ में पहाड़ों पर कई दिन से हो रही बारिश से बनैली नदी में उफान आ गया है। इस उफान से माननगर व शाहपुर जमाल के ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि   बनैली का बंदा टूटा तो नदी का   पानी उनके गांवों में घुस जाएगा। 
विज्ञापन

बनैली नदी में उफान आने से ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बनैली के किनारे बसे गांवों के लोगों  गौरतलब है कि पिछले साल भी पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से माननगर गांव में भारी तबाही मची थी। जिससे कई ग्रामीणों के मकानों में दरार आ गई थी और कई लोगों के मकान गिर गए थे। गांव के धर्मपाल सिंह की झोपड़ी पानी के तेज प्रवाह में बह गई थी। ग्रामीणों का घर का सारा सामान बर्बाद हो गया था। तिरमल सिंह,  नंदराम सिंह,  अनिल कुमार,  बलराम सिंह,  इंदर सिंह का कहना है कि इस बार भी बनैली नदी में बाढ़ आ गई तो गांव तबाह हो जाएगा। वहीं बनैली नदी में यदि पीली बांध से और पानी छोड़ दिया गया तो  फसलें बर्बाद हो जाएंगी। सूचना देने के बाद भी प्रशासन ने सुध नहीं ली है। एसडीएम आलोक यादव का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मौके पर भेज कर समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे। 

रिवाड़ी नाले से मकान और नलकूप को खतरा
नजीबाबाद में कोटद्वार उत्तराखंड से आने वाला रिवाड़ी नाले मेें पानी भर जाने से कटान के कारण बीरूवाला में फार्म हाउस और सरकारी नलकूप पर खतरा मंडरा रहा हैै। उधर, चंड़ीगढ़ गांव की ओर भी नाले का पानी तेजी से कृषि भूमि का कटान कर रहा है। धामपुर सिंचाई खंड की उपेक्षा से परेशान ग्रामीणों ने कार सेवा से मकान और नलकूप को बचाने की कवायद शुरू कर दी है। बीरूवाला निवासी पूर्व प्रधान जगदीश सिंह के फार्म हाउस पर बना मकान और सरकारी नलकूप रिवाड़ी नाले के उफान से हो रहे कटान के कारण खतरे में है। जगदीश सिंह के मकान से लगभग 50 मीटर और सरकारी नलकूप से लगभग 20 मीटर की दूरी तक रिवाड़ी नाला भारी कटान कर चुका है। चंडीगढ़ गांव को भी नाले से खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान अवतार सिंह का कहना है कि नाला हर वर्ष क्षेत्र में तबाही मचाता है। धामपुर सिंचाई खंड ने सर्वे करके स्टड आदि बनाने के लिए 38 लाख का प्रोजेक्ट शासन को भेजा था, धामपुर सिंचाई खंड और प्रशासन ने सुध नहीं ली। 
विज्ञापन


बारिश ने बढ़ाई उमस  गर्मी से हुआ बुरा हाल
बिजनौर। बुधवार को हुई झमाझम बारिश से कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बाद में उमस के कारण लोगों और गर्मी से परेशान हो गए। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। बुधवार दोपहर 12 बजे करीब आधे घंटे के लिए बारिश हुई। कुछ देर भीगकर लोगों ने राहत जरूर पाई। बारिश के बाद से हुई अत्यधिक गर्मी से लोग और परेशान हैं। कभी आसमान में बादल छाए रहे तो कभी थोड़ी देर बाद हल्की धूप निकलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें