फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का ऋण न चुका पाने पर लगाई फांसी

Thu, 12 Jul 2018 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले किसान का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफजलगढ़ में गांव रसूलाबाद में कर्ज में डूबे एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव आम के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक किसान के पिता ने चार साल पहले पीएनबी से तीन लाख रुपये का ऋण लिया था। दो साल पहले उनकी मौत हो गई। ऋण की रकम बढ़कर चार लाख रुपये हो गई। मंगलवार को बैंक की टीम किसान के घर ऋण चुकाने का नोटिस लेकर पहुंची थी। इससे परेशान होकर किसान ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

विक्टर (42) के पिता बलवीर सिंह ने वर्ष 2014 में पंजाब   नेशनल बैंक से तीन लाख रुपये का कृषि ऋण लिया था। काफी       दिनों तक बलवीर सिंह नियमित तौर पर बैंक में लेनदेन करते रहे।   लेकिन दो साल पहले उनकी मौत हो गई। जमीन का बंटवारा उनके चारों पुत्रों में हो गया, लेकिन ऋण चुकाने का प्रयास किसी ने नहीं किया। 
इस बीच ऋण राशि बढ़कर चार लाख से भी अधिक हो गई। मंगलवार को बैंक अधिकारियों की टीम गांव में  पहुंची और विक्टर और उसके भाई संजय पर ऋण जमा करने का दबाव बनाया।     इससे  विक्टर मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया। काफी तलाशने के बावजूद उसका कोई पता नहीं लग पाया। 
विज्ञापन

बुधवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव के समीप स्थित खेत में खड़े आम के पेड़ पर उसकी लाश लटकी देखी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विक्टर अपने पीछे पत्नी मरियम, दो पुत्र जैसपर (15), अंगस्टिंग (12) और 16 वर्षीय पुत्री लूसी को रोते बिलखते छोड़ गया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बैंक अधिकारियों पर हो कार्रवाई : संजय
 विक्टर के भाई संजय का आरोप है कि मंगलवार को बैंक अधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर ऋण जमा करने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया। इससे परेशान होकर ही उनके भाई ने आत्महत्या की है। संजय ने पूरे मामले की  जांच कर दोषियों पर कार्रवाई  की मांग की है। 
दबाव बनाने का आरोप गलत : प्रबंधक 
पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक सीबी राव ने आरोपों को गलत बताया है।     उनका कहना है कि ऋणों का निपटारा कराने के लिए के 14 जुलाई को बिजनौर में लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। मंगलवार को बैंक की टीम विक्टर के घर लोक अदालत का नोटिस देने गई थी। 

जांच कराई जाएगी, दोषियों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
एसडीएम आलोक कुमार यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराने के बाद जरूरी कार्रवाई करेंगे। तहसीलदार भान सिंह का कहना है कि टीम को जांच के लिए भेजा गया है, जांच के बाद    रिपोर्ट आएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें