फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को प्राथमिकता पर ऋण दें बैंक

Fri, 23 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में जिला सलाहकार समिति की बैठक में किसानों को समय से ऋण उपलब्ध कराने को कहा गया। एसबीआई व सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ऋण तय मानकों के अनुसार न दिए जाने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम ने अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिला कलक्ट्रेट में हुई बैठक में एडीएम सुरेंद्र राम ने किसानों को प्राथमिकता पर ऋण देने को कहा। उन्होंने कहा कि किसानों को जरूरत के समय ऋण देेने के लिए बैंकों में अनेक योजनाएं संचालित हैं। सभी बैंक अधिकारी व कर्मचारी किसानों को समय पर ऋण दें। पीएनबी, इंडियन बैंक, यूको बैंक द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने पर उनके अधिकारियों की सराहना की गई। सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सभी योजनाओं का क्रियान्वयन नियमों के अनुसार करने को कहा। बैठक का    संचालन जिला अग्रणी बैंक  प्रबंधक अजय कुमार ने किया। बैठक में अनेक प्रशासनिक व बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें