फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में मनीष और प्रियंका बने चैंपियन

Fri, 23 Dec 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साहू जैन कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चैंपियन खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में साहू जैन महाविद्यालय में स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुईं। आयोजन में 5-5 स्वर्ण पदक के साथ बालक वर्ग में मनीष कुमार और बालिका वर्ग में प्रियंका चैंपियन रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम नजीबाबाद वीके सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा के साथ ही खेलों और अन्य सृजनात्मक कार्यों में उन्हें सक्रिय रहना चाहिए।  सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रामऔतार सिंह, प्रबंधक धर्मेश पारीक, पूर्व प्रबंधक कृष्ण अवतार अग्रवाल, प्राचार्य डॉ.एलएस बिष्ट की उपस्थिति में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 
इससे पहले हुए मुकाबलों में दस हजार मीटर दौड़ और पांच हजार मीटर दौड़ में भूपेंद्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दस हजार मीटर बालिका वर्ग में हिमांनी प्रथम, सुष्मिता द्वितीय और शीतल तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ में सुष्मिता ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय और स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन

बालक वर्ग की दस हजार मीटर दौड़ में अरूण कुुमार द्वितीय और मनमीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांच हजार मीटर बालक वर्ग में अमित और अरूण क्रमश: द्वितीय और तृतीय रहे। रामअवतार सिंह की अध्यक्षता और डॉ. कुसुम कुशवाहा के संचालन में पुरस्कार देकर विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में एमडीएस के प्रधानाचार्य डॉ.हरवीर सिंह, पीएस भंडारी, एसपी मित्तल, हेमंत अग्रवाल, संतोष जैन, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ.एलएस बिष्ट ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें