फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सीएचसी में बाहर की दवाएं लिखने पर रोक, डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पताल में साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को परखने के लिए सोमवार को डिप्टी सीएमओ बिजनौर डॉ. केके राहुल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड सहित अस्पताल की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में तैनात कोई भी चिकित्सक मरीजों को बाहर से दवाएं न लिखे। मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध सरकारी दवाएं ही दी जाएं, ताकि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने और ओपीडी, वार्ड सहित सभी चिकित्सा इकाइयों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय करने की हिदायत भी दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही ने सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ. प्रमोद देशवाल, डॉ. अनमोल अरोरा, फार्मासिस्ट योगेश कुमार, प्रदीप रावत, हरीश कुमार, जितेंद्र रावत, देवेंद्र सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश कुमार, आईओ वीर सिंह, हेल्थ सुपरवाइजर महिपाल सिंह, शीशराम, अमित कुमार, तुषार चंद्रा, बीपीएम शालिनी विश्नोई और डीईओ अनम राशि सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें