फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति में वाहनों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने वाहनों के मंडी गेट के भीतर प्रवेश और सब्जी व फल की फुटकर खरीद करने वालों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।
विज्ञापन

एसडीएम संगीता और मंडी समिति के सचिव संभव तोमर ने मंडी समिति में सवेरे सब्जी और फल के खरीद के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंडी समिति परिसर में वाहनों का प्रवेश रोक दिया। प्रशासन की ओर से मंडी समिति के मुख्य द्वार से सोमवार को फल और सब्जी आढ़तियों के साथ केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया गया जो सब्जी विक्रेता हैं और जिनके पास फल और सब्जी थोक में खरीदने के लाइसेंस हैं।
उधर, मंडी समिति के गेट पर सब्जी और फल खरीदने के लिए आए लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने गेट पर जमा लोगों को हड़काते हुए कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मंडी गेट से वापस कर सोशल डिस्टेंसिंग बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें