फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पाकिस्तान से अलग चाहिए बलूचिस्तान’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पाकिस्तान से अलग चाहिए बलूचिस्तान’
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। गांव मंझौला बिल्लौंच में बलोच बिरादरी के विशाल जलसे में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलोच जाति के लोगों पर हो रहे जुल्म पर रोष व्यक्त करते हुए आजाद बलूचिस्तान की मांग की गई।
गांव मंझौला बिल्लौंच में आतंकवाद विरोधी जनमोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार रात हुए जलसे को संबोधित करते हुए जनमोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौहर इकबाल ने कहा कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है। जो पाकिस्तान कश्मीर की आजादी का बात विश्व मंच पर उठा रहा है उसे अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि पाकिस्तान में आजाद बलूचिस्तान की मांग वर्षों से उठ रही है और वह उसे बंदूक के बल पर दबा रहा है। बलूचिस्तान में कितने ही निर्दोष लोगों को वहां की सेना द्वारा मार दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद बलूचिस्तान की मांग उठाकर सराहनीय काम किया है। बलोच अवाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बलूचिस्तान का राष्ट्रपिता मानने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घोषणा की है कि वह शीघ्र ही भारत के समस्त बलोचों को मंझौला बिल्लौंच में बुलाकर विशाल रैली करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आजाद बलूचिस्तान का राष्ट्रपिता घोषित किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की है कि वह बलोचों से चंदा एकत्र कर मंझौला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 फीट ऊंची प्रतिमा लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ भारत विरोधी मुसलमानों की वजह से मुस्लिम समाज बदनाम हो रहा है। उन्होंने भारत विरोधी मानसिकता रखने वाले मुसलमानों से पाकिस्तान चले जाने को कहा। उन्होंने भारत के हर मदरसे में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान को अनिवार्य करने की बात कही। इस अवसर पर मौलना शौकत, मुफ्ती अब्दुल रहमान, नदीम खान, शौकत, इरफान रब्बानी आदि बड़ी संख्या में बलोच समुदाय के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें