फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Bijnor: युवक को घर से बुलाया और सीने से सटाकर मार दी गोली... मोहल्ले की रंजिश में वारदात

Mon, 16 Dec 2024 11:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

नीरज का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया था, जो कि दूसरे पक्ष ने नहीं माना। एक बार फिर से समझौते की बात करने के लिए नीरज आरोपियों के पास गया था। 
विज्ञापन
नीरज का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामपुर क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी नीरज जाटव (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

युवक की हत्या की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
नौरंगाबाद निवासी नीरज पुत्र स्व. राकेश कुमार का कुछ दिन पहले मोहल्ला बड़वान निवासी कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था। उस समय दोनों पक्षों की मध्यस्थता के बाद मामला निपटा दिया गया था। आरोप है कि सोमवार को इन लोगों में एक बार फिर विवाद हो गया था। रात करीब आठ बजे नीरज किसी काम से सेंट मेरी मार्ग से अपने दोस्तों के साथ गुजर रहा था। झगड़े में दोबारा से फैसला करने के लिए नीरज को बुलाया गया था। 

जब नीरज मोहल्ला बड़वान सेंट मेरी पुलिया के पास पहुंचा तो अज्ञात युवकों ने उसके सीने से सटाकर गोली मार दी। गोली चलते ही नीरज के साथ मौजूद उसके दोस्त भाग गए। हमलावर भी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन नीरज को निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
 

नीरज की मौत होने पर नौरंगाबाद के सैकड़ों ग्रामीण चिकित्सक के क्लीनिक पर एकत्र हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सरवम सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कड़ी मशक्कत के बाद जबरन शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। 
 
विज्ञापन

देर रात तक ग्रामीण और परिजन कोतवाली में मौजूद थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उधर अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है, तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें