फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों के टीकाकरण में पिछड़ा जिला, यूपी में 47वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरों के टीकाकरण में पिछड़ा जिला, यूपी में 47वीं रैंक
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि 12 से 14 साल तक के किशोरों का तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है, लेकिन किशोरों के टीकाकरण में प्रदेश में बिजनौर 47वें स्थान पर है। आंकड़े साफ बता रहे हैं कि लोग किस तरह वैक्सीन को लेकर जागरूक हैं। जिले में अभी तक 35966 किशोरों ने ही वैक्सीन लगवाई है।
जिले में 12 से 14 साल तक के किशोरों का वैक्सीनेशन 16 मार्च से शुरू हो गया था। टीकाकरण शुरू हुए करीब 28 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक 35966 किशोरों को ही टीका लगा है। जो कुल लक्ष्य का 23.06 फीसदी है। जबकि जिले में 1,55,999 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर के सीएचसी, पीएचसी और स्कूलों में सत्र लगाए जा रहे हैं, लेकिन वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचने वाले किशोरों की संख्या कम है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गांवों में जाकर ऐलान करा वैक्सीनेशन के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 से 14 साल तक के किशोरों के टीकाकरण को लेकर लोगों को उदासीनता बनी हुई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। सीएचसी, पीएचसी के साथ-साथ स्कूलों में सत्र लगाए जा रहे हैं। लेकिन टीकाकरण कराने वाले किशोरों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें