बिजनौर में कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ हाथीशाला में हाथी के एक मादा बच्चे की मौत हो गई। वन विभाग के उच्च अधिकारी हाथीशाला में पहुंचे हैं। उधर, चिकित्सकों का दल भी मौके पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ स्थित हाथीशाला में पल-बढ़ रही 23 माह की मादा हाथी खुशी की मौत हो गई है। हाथी के बच्चे की मौत बीती रात में हुई है। अचानक वह बीमार हुई और रात में अंतिम सांस ली। जिसको लेकर वन विभाग के आला अधिकारी कालागढ़ पहुंचे हैं।
वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूवाली के अनुसार, सूचना मिलते ही कार्बेट टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत व अन्य चिकित्सक कालागढ़ पहुंच गए हैं। उच्च अधिकारियों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।