फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: बिजनौर के दो युवकों की फरीदाबाद में करंट लगने से मौत, गांव में छाया मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 05 Apr 2024 04:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर के दो युवकों की फरीदाबाद में करंट लगने से मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। इस घटना से गांव में भी मातम पसर गया।
विज्ञापन
युवकों का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में किरतपुर क्षेत्र के गांव जीवन सराय निवासी दो युवकों की फरीदाबाद में काम करते समय एचटी लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत की खबर पहुंची तो गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जीवन सराय निवासी दो युवक शादान (20) व गौहर (20) गांव निवासी ठेकेदार हाशिम के पास फरीदाबाद हरियाणा में अल्युमिनियम सेक्शन का काम करते थे। 

यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को वे दोनों साइट पर काम कर रहे थे। साइट पर जहां वह काम कर रहे थे, वहां से 1000 वोल्ट की लाइन के विद्युत तार गुजर रहे थे। वहीं, काम करते समय दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर घर पर पहुंची तो गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: पिछलों चुनावों में कैसा रहा गठबंधन का हाल? पश्चिम की सीटों के आंकड़ों पर डालें नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें