फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 राज्यपाल पर बरसे आजम 

Fri, 29 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में विधायक रुचिवीरा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते कैबिनेट मंत्री आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने राज्यपाल रामनाईक पर तीखा हमला बोला। आजम खां ने कहा कि राज्यपाल चोर, डकैतों और बेईमानों को संरक्षण दे रहे हैं। अमर सिंह के सपा में वापसी की बात को सिरे से नकारते हुए उन्होंने कहा कि सपा सूबे में अगली सरकार बनाने की रणनीति पर तेजी के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव धर्मनगरी में सपा विधायक रूचि वीरा के आवास पर पत्रकार वार्ता में आजम खां ने अमर सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि सियासत में घाटे के सौदे अपनी ओर से नहीं किए जाते हैं। उन्हें कोई पूछ नहीं रहा। न ही उनकी पार्टी में आने की बात है। अगला विधानसभा चुनाव सपा के लिए चुनौती है। वह चाहते हैं कि अगली सरकार फिर से सपा की बनाएं। ऐसा कोई गलत काम न किया जाए, जिससे कि गलत संदेश जाए। आजम खां ने राज्यपाल रामनाईक पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की सीमा अलग है और हमारी सीमा अलग है। राज्यपाल का दायित्व है राजभवन को देखना। उन्होंने कहा कि जिन बातों का राज्यपाल विरोध कर रहे हैं, वह खुद सोच लें क्या वे सही कर रहे हैं। कानून की नजर में कुछ ऐसी चीज हैं, जिन्हें छोड़ दिया गया है। मेयर अगर गबन करता है, तो उसकी जवाबदेही तय करनी होगी। गबन की फाइल राज्यपाल के पास रखी हैं, परंतु दस्तखत नहीं किए जा रहे। आजम खां ने कहा कि  राज्यपाल बेईमानों को संरक्षण दे रहे हैं। राजभवन में कोई मंत्री नहीं होता। वहां बोलने वाला केवल सदस्य होता है। उनका इस्तीफा मांगने वाले राज्यपाल कौन होते हैं।  आजम खां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में देश में बीफ का कटान 40 प्रतिशत बढ़ा है। बीफ ट्रांसपोर्ट में 40 प्रतिशत लोग मोदी के काम कर रहे हैं। गंगा के मामले में मोदी सरकार की नीयत साफ नहीं है। दिल्ली से नेपाल तक गंगा को साफ करने का प्रोजेक्ट पेश किया, लेकिन एक पैसा भी मोदी सरकार ने नहीं दिया। नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान जाने के सवाल पर आजम खां ने नवाज शरीफ के साथ वार्ता का फोटो रिलीज कराने की मांग की है।  फोटो रिलीज होने से प्रधानमंत्री की असलियत सामने आ जाएगी। सपा ने चुनाव घोषणा पत्र के सभी वादे पूरे किए हैं। सपा के घोषणापत्र में मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात नहीं की गई थी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा, खुशनूद खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें