मतदाता दिवस पर रैली निकाल किया जागरूक
नजीबाबाद। मतदाता दिवस पर साहू जैन कालेज में आयोजित 100 और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। उधर, रमा जैन कन्या महाविद्यालय में शिक्षकों और छात्राओं ने मतदान करने की शपथ ली।
साहू जैन कालेज में सोमवार को प्राचार्या डॉ. विधु के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। खेल शिक्षक अनिक कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय में एनएसएस छात्र इकाई की खेल प्रतियोगिता कराई गई। 100 और 400 मीटर दौड़ में राहुल ने प्रथम, निखिल ने द्वितीय और मुनेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.नीलम बालियान के निर्देशन में कालेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में डॉ.एके मित्तल, डॉ.बलराम सिंह, डॉ.ओमवीर सिंह, डॉ.एनपी सिंह, डॉ.जैगम हुसैन, डॉ.शुभा माहेश्वरी, डॉ.कुसुम कुशवाहा, डॉ.परमिल कुमार, डॉ.मनीष गुप्ता, डॉ.अरूण देव जायसवाल, डॉ.गौतम बनर्जी आदि लोग मौजूद रहे।
उधर, रमा जैन कन्या महाविद्यालय में मतदाता दिवस पर शिक्षकों और छात्राओं ने मतदान करने की शपथ ली। महाविद्यालय निदेशक डॉ.केसी मठपाल ने कहा कि जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्रवाद से मुक्त और निर्भीक होकर सभी मतदाताओं को मतदान में सहभागिता करनी चाहिए। शपथ कार्यक्रम में दिपिका शर्मा, शिविका पाल, मानसी, अन्नु, प्रियंका, अंजलि आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया।