नजीबाबाद में पैदल मार्च निकालती पुलिस।
- फोटो : NAZIBABAD
भ्रामक प्रचार से बचें, सद्भाव कायम रखें : एसपी
नजीबाबाद। पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया के भ्रामक प्रचार से बचने, सद्भाव व शांति बनाए रखने का संदेश दिया। जनता से संवाद अभियान में एसपी के नेतृत्व में नगर की घनी आबादी और मुख्य बाजारों में पैदल मार्च निकाला गया।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी वीरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में थाने से देर शाम पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला गया। देश के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे अग्निपथ योजना का विरोध तथा अन्य धार्मिक प्रकरणों के अनावश्यक प्रदर्शन पर अंकुश लगाने, जनता से संवाद कर शांति, सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
पैदल मार्च थाने से शुरू होकर जामा मस्जिद, अंदु खां चौराहा, चौक बाजार, रेलवे स्टेशन रोड होता हुआ स्टेशन पर आकर समाप्त हुआ। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने कहा कि शांति और सद्भाव प्रशासन की प्राथमिकता है। शरारती तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मामले शेयर करने वालों पर भी पैनी है। संवाद