फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम पर हमला

विज्ञापन
नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराने के बाद लौटते एसडीओ व जेई। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
विद्युत निगम की टीम पर हमला
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। बिजली का बकाया के चलते कनेक्शन काटने गई विद्युत निगम की टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि जेई व एसडीओ से मारपीट करके गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विद्युत वितरण उपखंड नगीना में तैनात एसडीओ अंकित कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह अवर अभियंता डीके मौर्य, टीजी टू भगवत सिंह, संविदा कर्मियों शकील अहमद, विवेक, अतुल कुमार व चालक जितेंद्र राठी के साथ शनिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मोहल्ला कलालान में एहतेशाम अली उर्फ राजा के घर बिजली बिल की बकाया 15510 रुपए जमा न करने पर कनेक्शन काटने गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि राजा व उसके भाई ने उन्हें व जेई से गाली गलौज की। एसडीओ अंकित कुमार ने आरोप लगाया है कि राजा व उसका भाई उन्हें खींचकर घर के अंदर ले जाने लगे व तमंचा मंगाकर गोली मारने की धमकी दी। जान से मारने की नीयत से उनका गला दबा दिया। हमलावर भाइयों से किसी तरह बचकर जेई डीके मौर्य ने थाना प्रभारी निरीक्षक के सीयूजी नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। विधायक मनोज पारस भी मौके पर पहुंच गए। एसडीओ का आरोप है कि विधायक ने भी आरोपी का ही पक्ष लिया। एसडीओ व जेई ने विद्युत कर्मियों के साथ सीएचसी नगीना पहुंच कर अपना मेडिकल भी कराया।
विज्ञापन

विधायक मनोज पारस का कहना है की एहतेशाम उर्फ राजा का बिजली बिल जमा है। विद्युत निगम बिना वजह उसे परेशान कर रहा हैं। एसपी देहात संजय कुमार के मुताबिक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें