पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें दो पुलिसकर्मियों को चोट आई हैं।
आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। दोनों पुलिस कर्मियों को आरोपी 50 मीटर तक धकेलते हुए ले गए।
घटना की सूचना बरुकी पुलिस चौकी और थाना कोतवाली देहात को दी गई। मौके पर बरुकी चौकी प्रभारी रवि तोमर तथा थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात राजेश कुमार पहुंचे। दोनों घायल पुलिस कर्मी राकेश कुमार तथा नीरज कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।