फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खोदाई के दौरान फटी पाइप लाइन

Sat, 11 Oct 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में खोदाई के दौरान जेसीबी से पाइपलाइन टूटने से हाइवे 74 के किनारे बहता पानी। संवाद
विज्ञापन
धामपुर। हाईवे 74 के चौड़ीकरण में नगीना चौराहा पर जेसीबी से खोदाई के दौरान शुक्रवार रात नगर पालिका की भूमिगत जलापूर्ति पाइपलाइन को कई स्थानों से टूट गई। इससे नगीना चौराहे पर चारों तरफ पानी बहा। शनिवार को भी दिनभर पानी बहता रहा।
विज्ञापन

चारों और पानी भर जाने से राहगीरों के साथ ही व्यापारियों को भी परेशानी हुई। इतना ही नहीं दूर संचार विभाग की ओर से भूमिगत केबल भी कई स्थानों पर कट गए। जिससे दूरसंचार व्यवस्था प्रभावित हो गई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला का कहना है कि मामला संज्ञान में लाया गया है। जल्दी समस्या का निदान करने का प्रयास कराया जा रहा है। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से दुर्गा विहार कॉलोनी से राजपूताना चौक तक लगभग 30 करोड़ की लागत से सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें