नजीबाबाद में राहुल सांकृत्यायन स्मृति व्याख्यान का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले के नजीबाबाद में वरिष्ठ लेखिका जया सांकृत्यायन ने कहा कि भारत विविधता का देेश है। विश्व पटल पर यह काफी अनोखा और दार्शनिक है। भारत और भारतीयों जैसा दुनिया के किसी कोने में कोई नहीं है। स्वच्छ लेखन किसी व्यक्ति विशेष एवं देेश को बुलंदियों पर ले जाता है
बृहस्पतिवार को मूलचंद एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित स्वर्गीय राहुल सांकृत्यायन स्मृति व्याख्यान में जया सांकृत्यायन ने कहा कि कला और साहित्य के क्षेत्र में भारत की विश्वभर में खासी पहचान है। स्वच्छ लेखन किसी व्यक्ति विशेष एवं देेश को बुलंदियों पर ले जाता है और दूषित मानसिकता इसे धरातल पर ले आती है। स्वर्गीय राहुल सांकृत्यायन का उदाहरण देकर उन्होंने मीडिया एवं लेखन विधा से जुड़े लोगों से लेखनी के जरिए समर्पित भावना का परिचय देते हुए समाज और देेश की भलाई के लिए काम करने की अपील की।
उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक काशी सिंह ऐरन ने अखंड और सशक्त भारत के लिए मिलजुलकर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की हम सब की जिम्मेदारी है। इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्कूल प्रबंधक अनिल चौहान एडवोकेट, ममता सिंह व प्रधानाचार्य उमेश द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को भावविभोर किया। आयोजन में स्कूल की शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।