फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागीरथी के तट पर पहुंचा भक्तों का सैलाब

Mon, 14 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में विदुरकुटी मंे गंगा घाट पर मेले में पहुंचे युवकों ने जमकर अठखेलियां की। - फोटो : विपिन
विज्ञापन
विदुरकुटी/बिजनौर/नांगलसोती में भागीरथी के तट पर श्रद्धालुओं का रैला पहुंच रहा है। लाखों की तादाद में श्रद्धालु गंगा मेले में पहुंच गए हैं। आधी रात के बाद गंगा तट पर हर हर गंगे के जयकारे गूंजने लगेंगे। मेले में पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं में देर शाम तक होड़ लगी हुई है। पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का गंगा में डुबकी लगाकर पुण्यलाभ कमाने का अनुमान है।
विज्ञापन

 ट्रैक्टर-ट्राली, भैंसा बुग्गी और अन्य वाहनों से श्रद्धालु मेले में पहुंचकर अपना डेरा लगा दिया है। इस बार श्रद्धालुओं के वाहनों पर डीजे लगे हुए हैं। डीजे पर बजे रहे गानों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते हुए मेले में पहुंच रहे हैं। रविवार देर रात तक बड़ी तादाद में श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की लाइन नहीं टूट रही है। मेले में अब तक करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु मेले में डुबकी लगाएंगे। मेला अन्य सालों के मुकाबले ज्यादा क्षेत्रफल में लगाया गया है। 
 शुक्रवार रात से दिन-रात श्रद्धालुओं का रैला गंगा स्नान मेले में पहुंच रहा है। मेले में राजनीतिक दलों के अलावा कई संगठनों ने शिविर लगा दिए हैं। वहां भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को मुख्य स्नान है। उधर, गंगा बैराज पर श्रद्धालुओं ने डेरा जमा दिया है। रविवार से गंगा बैराज पर भी श्रद्धालु और दुकानदारों का पहुंचना शुरू हो गया था। गंगा बैराज पर भी मेला लगा है। बालावाली में मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर उदयन वीरा और उनकी पत्नी विधायक रुचि वीरा ने किया। यहां भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई।  रविवार शाम सूर्यास्त होते ही श्रद्धालुओं ने विदुरकुटी के पास गंगा मेले में और बैराज घाट पर दीपदान किया। दीपदान करने वालों की तट पर भीड़ लगी रही। पूजा-अर्चना के बाद लोग दीपदान करने पहुंचे। दीपदान करने वालों ने गंगा में स्नान करके अपने पूर्वजों को याद किया। वहीं नांगलसोती  में नांगल गंगाघाट पर लगने वाले गंगा स्नान मेले का उद्घाटन ग्राम प्रधान मीनाक्षी गोयल और समाजसेवी विजय गोयल ने गंगा में दूध विसर्जित कर किया।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर नांगलसोती के गंगाघाट पर गंगा स्नान मेले के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। इससे पहले पंडित अरविंद शुक्ला ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कराई। मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और दुकानदारों से इस बार कोई टैक्स नहीं वसूला जाएगा। मेला संयोजक राजीव गोयल ने बताया कि मेला स्थल पर पथ प्रकाश की पूर्ण व्यवस्था की गई है। पेयजल की सुविधा के लिए एक दर्जन से अधिक हैंडपंप लगाए गए हैं। मेले में आरबीएस इंटर कॉलेज नांगल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल, भारतीय किसान यूनियन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सेवा शिविर लगाए गए हैं। मेला अध्यक्ष जगराम सैनी, वीरेंद्र शर्मा, सुुशील शुक्ला, रामपाल सिंह, विनोद शर्मा, प्रीतम सैनी, अश्वनी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें