पंजीकरण के नाम पर शुल्क लेने पर हड़काया
नजीबाबाद। एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण के नाम पर लिए जाने वाले शुल्क को गंभीरता से लिया। गोपनीय रूप से क्षेत्र में पहुंचकर जनवाणी केंद्र द्वारा वैक्सीनेशन के नाम पर वसूल की जा रही धनराशि पर केंद्र संचालकों को जमकर हड़काया।
एसडीएम परमानंद झा ने शिकायत मिलने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास वैक्सीनेशन के लिए किए जा रहे पंजीकरण का जायजा लिया। एसडीएम ने पंजीकरण के नाम पर वसूली की जा रही धनराशि पर जनवाणी केंद्र संचालकों को जमकर हड़काया। उन्होंने भविष्य में शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। एसडीएम ने पीएचसी केंद्र पर स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा वैक्सीनेशन में किसी प्रकार के लेनदेन से दूर रहने के निर्देश दिए।