फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘श्रमिकों को ठहरने और खाने की करें व्यवस्था’

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ सोमवार शाम थाना क्षेत्र के गंगा तट पर बसे गांव सीमली का दौरा किया। डीएम ने अधिकारियों से उत्तराखंड से आ रहे सभी श्रमिकों के लिए ठहरने तथा खाने की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम रमाकांत पांडेय ने एसपी संजीव त्यागी, एसडीएम ब्रजेश कुमार, सीएमओ विजय कुमार यादव सहित अन्य अधिकारियों के साथ के गांव सीमली के गंगा तट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रात में गंगा नदी पार कर जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले उत्तराखंड के श्रमिकों को रोककर गांव दयालवाला में ठहराने तथा खानेे की व्यवस्था की जाए। किसी को भी पैदल यात्रा न करने दी जाए। सुबह होने पर सभी को बस में बैठकर बिजनौर भिजवाया जाएं ताकि इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण हो सके। उसके बाद इनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। लॉकडाउन में कुछ लोग रात में क्वारंटीन के डर से पुलिस से बचकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें