फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 30 जून तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 30 जून तक करें आवेदन
विज्ञापन

बिजनौर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा तीन दिसंबर विश्व दिव्यांग दिवस पर विभिन्न श्रेणियों के राष्ट्रीय पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। डीएम रमाकांत पांडेय ने पुरस्कार प्राप्त करने के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय में 30 जून तक आवेदन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

डीएम रमाकांत पांडेय ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए निर्धारित श्रेणियों की जानकारी देते हुए बताया कि सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति या संस्था, प्रेरणा स्रोत, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के लिए सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त अनुसंधान करने वाला आवेदन कर सकता है। इसके अलावा नवप्रवर्तन या उत्पाद विकास, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिले, राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य चेन लाइजिंग एजेंसी, सृजनशील वयस्क दिव्यांग व्यक्तियों, सृजनशील उत्कृष्ट दिव्यांग बच्चे, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट तथा सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी भी राष्ट्रीय पुरस्कार पाने के हकदार हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय में 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है। उसके बाद डीएम की संस्तुति के बाद निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ को उपलब्ध कराया जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप वेबसाइट disabilityaffairs.gov.in पर प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें