कोतवाल ने बताया कि सरकार की ओर से छात्राओं की सुरक्षा के लिए कई बड़े प्रयास किए। यदि कोई युवक किसी छात्रा की ओर से मुंह कर उसे गुर्राने का भी प्रयास करेगा, तो भी वह शिकायत मिलने पर जेल जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डीएस नेगी ने कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि पुलिस और मीडिया के तालमेल के माध्यम से समाज सुरक्षित है। कार्यक्रम में एसके देवरा, सीता चौहान, पल्लवी चौहान रही।
- ऐसे कार्यक्रम होने से महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा होती है। छात्राओं को अब किसी से डरने और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
- रीता राणा, शिक्षिका
- मीडिया की जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाने से बड़ा लाभ मिला है। महत्वपूर्ण जानकारियां इस प्लेटफार्म के माध्यम से मिलती है, जो बहुत उपयोगी हैं।
- रीता सिंह, शिक्षिका
- ऐसे कार्यक्रम एक ही नहीं अन्य विद्यालयों में भी आयोजित होते रहने चाहिए। इससे बालिकाओं में साहस बढ़ता है और कानून की जानकारी होती है।
- किरन शर्मा, शिक्षिका
- छात्राओं को नारी गरिमा के बारे में जानकारी दी गई, अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश में नाम कमाने को प्रेरित किया। यह अच्छा प्रयास है।
- सोनिया रस्तोगी, शिक्षिका
- अमर उजाला की ओर से आयोजित हुए इस कार्यक्रम ने तो उनमें नई ऊर्जा पैैदा कर दी है। अब वह बेखौफ होकर घर से बाहर निकल कर पढ़ाई कर नाम रोशन करने का प्रयास करेंगी।
- तरूषी, छात्रा
- अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला ही नहीं समय समय पर और भी कई ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है जो अविस्मरणीय है।
- रिया बिश्नोई , छात्रा
- आगे बढ़ने को हम सभी को एक दूसरे को प्रेरित करना होगा। तभी पुलिस की पाठशाला के आयोजन का उददेश्य सार्थक होगा नहीं तो इसका कोई मतलब नहीं निकलेगा
- कनिका चौहान, छात्रा
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/