फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वायड टीम को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वायड टीम को किया सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। सखी वेलफेयर और इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में युवतियों और महिलाओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान क्लब ने एंटी रोमियो स्क्वायड टीम को सम्मानित किया।
नजीबाबाद के पूूजा अस्पताल में सखी वेलफेयर की अध्यक्ष डा. राखी अग्रवाल और इनर क्लब की अध्यक्ष रमा शुक्ला की अध्यक्षता में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता एंटी रोमियो स्क्वायड की जिला प्रभारी आशा तोमर ने युवतियों और महिलाओं को कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवतियों को अपराधों के खिलाफ चुप्पी तोड़ने की जरूरत है। रास्ते में युवतियों और महिलाओं को मनचले परेशान करते हैं तो निडर होकर पुलिस को बताएं। उन्होंने महिलाओं और युवतियों को एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के नंबर भी नोट कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. राखी अग्रवाल ने कहा कि वे युवतियों और महिलाओं को स्वावलंबन बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। अब तक वह 800 युवतियों को रोजगार से जोड़ चुकी है। क्लब की ओर से एंटी रोमियो स्कवॉड की जिला प्रभारी आशा तोमर, पूजा तलवार, भूपेंद्र ढाका, प्रभात धामा, एसआई कृष्णा दाहिमा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रमा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मीरा मित्तल, नीतू अग्रवाल, डा. पुष्पलता इंदू, सीमा कपूर, गीतिका, पुष्पा पाठक, अरुणा गोयल, उमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें