फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचीं
विज्ञापन

बिजनौर। मूल्यांकन केंद्रों पर जंचने के लिए गैर जिलों से उत्तर पुस्तिका आनी शुरू हो गई हैं। शासन से अभी तक मूल्यांकन शुरू होने की तिथि का ऐलान नहीं हुआ है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 12 अप्रैल को समाप्त हुई हैं। तीन दिन पहले जिले वार मूल्यांकन केंद्र की घोषणा हुई। जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं।
संकलन केंद्रों उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटित मूल्यांकन केंद्रों के लिए लदान शुरू हो चुका है। जिले के मूल्यांकन केंद्रों पर भी उत्तर पुस्तिका आने लगी हैं। केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के रखने के लिए कोठार बने हैं। शासन के मूल्यांकन केंद्रों पर 24 घंटे सशस्त्र पुलिस तैनात रखने के निर्देश हैं। शासन से मूल्यांकन शुरू होने की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। इतना ही नहीं मूल्यांकन केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने के लिए परीक्षकों की सूची भी नहीं भेजी गई है। शासन से पहली बार परीक्षकों की नियुक्ति व मूल्यांकन केंद्र पर आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रकों के अनुसार बोर्ड से न तो जंचने वाले विषय, उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या और न परीक्षकों की संख्या मिली है। बताया कि परीक्षकों की संख्या के अनुसार बैच बनाकर कक्षों का आवंटन होता है। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या के अनुसार प्रति बैच विषयवार कापी आवंटित होती हैं। पिछले वर्षों में मूल्यांकन संबंधी सभी विवरण मूल्यांकन शुरू होने से करीब एक सप्ताह पहले मिल जाता था। आवंटित परीक्षकों को सूचना देने की जिम्मेदारी केंद्र उपनियंत्रक की होती है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें