फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा छह जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा छह जुलाई को
विज्ञापन

बिजनौर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा इस बार छह जुलाई को है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र मिलने शुरू हो गए हैं। बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्ति की अंतिम तिथि 15 मई है। विलंब शुल्क सहित आवेदन पत्र प्राप्ति की प्रारंभिक व अंतिम तिथि 16 मई से 20 मई तक है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह के अनुसार विश्वविद्यालय तीसरी बार बीएड द्विवर्षीय राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहा है। प्रवेश परीक्षा 75 जिलों की है। प्रवेश परीक्षा में गैर राज्यों के अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्ति की प्रारंभ तिथि 18 अप्रैल है। बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्ति की अंतिम तिथि 15 मई है। विलंब शुल्क सहित आवेदन पत्र प्राप्ति की प्रारंभिक व अंतिम तिथि 16 मई से 20 मई तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है आवेदन शुल्क
उत्तर प्रदेश के सामान्य एवं पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये तथा अन्य राज्यों के समस्त वर्गों के लिए 1000 रुपये है। बताया कि विलंब शुल्क के साथ आवेदन शुल्क 16 मई से 20 मई तक उत्तर प्रदेश के सामान्य एवं पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1600 रुपये, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये तथा अन्य राज्यों के समस्त वर्गों के लिए 1600 रुपये है। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 25 जून से डाउनलोड होने शुरू हो जाएंगे। प्रवेश परीक्षा की तिथि छह जुलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें