कान्हा पशु आश्रय में एक और गोवंश की मौत
झालू। नगर के कान्हा पशु आश्रय झालू में गायों के मरने का सिलसिला जारी है। रविवार दोपहर एक और गोवंश की जान चली गई। तीन दिन पहले ही तीन गायों की मौत हुई थी। जिसको कूड़ा डालने वाले स्थान डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया गया। बदबू फैलने पर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के हंगामा करने पर अगले दिन गड्डा खुदवाकर दबवाया गया।
झालू कान्हा पशु आश्रय में लापरवाही की हदें बढ़ती जा रही है। सिर्फ दिखाने के लिए हरा चारा पशु आश्रय में रखा है। फ़ोटो खिंचवाने के लिए ही हरा चारा डाल दिया जाता है। तहसीलदार बिजनौर ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि सभी मृत पशुओं को गड्ढा खोदकर ही दबवाया जाए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन पशुओं की देखभाल की जा रही है और पशुओं का इलाज किया जा रहा है।