अनमोल मिस्टर, वैष्णवी मिस फ्रेशर बने
चांदपुर। शकुंतला महाविद्यालय में आयोजित फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी में अनमोल मिस्टर फ्रेशर व वैष्णवी मिस फ्रेशर चुनी गईं।
महाविद्यालय में आयोजित फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ भगवंत ग्रुप की चेयरपर्सन डा.आशा सिंह, महाविद्यालय प्राचार्य एचजी पाठक, बीपीएस के प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में डा.आशा सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने विद्यार्थी काल में हर प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। इससे विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास होता है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने नृत्य, रैंप, खेल, कविता आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर के लिए अनमोल को, मिस फ्रेशर के लिए वैष्णवी को चुना गया। साथ ही मिस्टर फेयरवेल हिमांशु व मिस फेयरवेल प्रति चुनी गईं।
कार्यक्रम में डा. मनोज, डा.दीपक सरोह ने भी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डा.शिवानी शर्मा, हर्षित अग्रवाल, पारुल राव, प्राची भटनागर, नीरज शर्मा, केशव त्यागी, स्नेहा, प्रियांशी, दीपिका, पानवी का सहयोग रहा।