फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनमोल व पलक ने जूडो में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
मेरठ में हुई राज्य स्तरीय जुडो कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली नूरपुर के खिलाड़ - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अनमोल व पलक ने जूडो में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

नूरपुर। मेरठ में हुई राज्य स्तरीय जूडो कराटे प्रतियोगिता में नूरपुर की टीआर कराटे एकेडमी के छात्र अनमोल व पलक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा भी अन्य कई छात्रों ने कांस्य व रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन

एकेडमी के कोच अश्वनी कुमार ने बताया कि मेरठ में हुई जूडो कराटे की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा, बागपत आदि जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में उनकी एकेडमी के छात्र अनमोल वास्तव और पलक ने शानदार खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एकेडमी के डोली रानी व स्वाति ने रजत पदक और बादल सिंह, पारंगत, वेदभूषण, ज्योति व आकाश ने कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में एकेडमी का दबदबा बनाए रखा। उन्होंने बताया कि पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कोच अश्वनी, रोनित, अवनीश ने खिलाड़ियों की सफलता पर उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें