नजीबाबाद में सराफा प्रतिष्ठान पर चोरी की घटना का खुलासा न होने पर सराफा कारोबारियों ने थाने पहुंचकर नाराजगी जताई। चारों ने आठ और नौ मार्च की रात चौक बाजार स्थित श्री ज्वैलर्स प्रतिष्ठान पर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। प्रतिष्ठान से सटे निर्माणाधीन मकान की ओर से चोरों ने दीवार में कुंबल किया था। चोरों ने प्रतिष्ठान से लाखों रुपये की चांदी पर हाथ साफ किया था।
प्रतिष्ठान स्वामी सौरभ अरोड़ा ने पुलिस को घटना की तहरीर सौंपकर करीब पांच-छह किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी होने और सेफ तोड़ने के प्रयास की बात कही थी। करीब दो सप्ताह बाद भी चोरी की घटना का खुलासा न होने पर सराफा कारोबारियों ने रोष जताया। मंगलवार सुबह कपिल सराफ, विवेकदेव शर्मा, अरुण तायल, राजीव अरोड़ा, रजत अरोड़ा, संजय वर्मा, अंशुल मेहरा, दीपक अरोड़ा, सर्वेश अग्रवाल सहित कई सराफा कारोबारियों ने पुलिस से चोरी की घटना के जल्द खुलासे की मांग की।
व्यापारियों ने मनाया जश्न
नजीबाबाद । नया बाजार मोटा आम व्यापार संगठन ने योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। नया बाजार मोटाआम व्यापार संगठन के अध्यक्ष मो. अख्तर के नेतृत्व में व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश की कमान योगी आदित्यनाथ को सौंपे जाने पर खुशी व्यक्त की। मंडल के अध्यक्ष मो. अख्तर, सय्यद राहत अली जैदी, आसिफ इकबाल, डॉ. एसएम परवेज, डॉ. शहनाबाज, हाफिज मो. उमर, मो. कासिफ, शरीफ अहमद, कृष्ण कुमार, गुरेंद्र कुमार, शमीम अहमद, मो. यूनुस, साबिर जैदी, अलताफ आदि रहे। उधर, भाजपा नेता कलवा शेख मंसूरी, संजय त्यागी, इसरार आदि ने खुशी जताई।
अब उत्पीड़न नहीं सहेंगे व्यापारी
ताजपुर में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में कहा कि व्यापारियों का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोमवार को ताजपुर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार रस्तौगी ने कहा कि व्यापारियों को एकजुट रहना होगा। किसी भी हालत में व्यापारियों को उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा। व्यापारी दुकानों का रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। व्यापारियों ने माह के अंतिम सोमवार को बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदीप अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष आैर तारिक को उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्हें जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने को कहा गया। इसके साथ ही व्यापारी हित में तत्पर रहने पर जोर दिया। बैठक में विपिन, अरुण, सुरेश, अशोक त्यागी, मदन सिंह सैनी, प्रकाश चंद कमलजीत नूर आदि रहे। अध्यक्षता शेर सिंह ने की। संचालन मनोज अग्रवाल ने किया।