फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से नाराज होकर हल्दौर पहुंची दीवानी

Mon, 27 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर में चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती प्रेमी के शादी से इनकार करने पर ट्रेन में बैठकर निकल पड़ी। रास्ते में वह हल्दौर स्टेशन पर उतर गई।
विज्ञापन

  उधर, प्रेमी का दोस्त भी युवती के पीछे-पीछे आ रहा था। गांव छजुपुरा के जंगल में दोस्त ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को फोन कर बुलाया और युवती को उनके हवाले कर दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही एक युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग था। शनिवार सुबह प्रेमिका ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो युवक ने साफ इनकार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवती चांदपुर से ट्रेन में सवार हो गई। रास्ते में वह हल्दौर रेलवे स्टेशन पर उतर गई। उधर, युवती की मनोदशा देख युवती के प्रेमी का एक दोस्त भी उसके पीछे आ गया। हल्दौर में युवती स्टेशन से बाहर निकली तो प्रेमी का दोस्त भी उसे समझाता हुआ गांव छजुपुरा के जंगल में पहुंच गया।
विज्ञापन

यहां प्रेमी के दोस्त ने युवती को घर वापस चलने के लिए मनाने का प्रयास किया। युवती प्रेमी से शादी कराने से कम किसी बात पर राजी नहीं थी। देखते-देखते दोनों के बीच गर्मागर्म बहस शुरू हो गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। युवती का शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुुंच गए। 
मामला सुलझता न देख उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दी। डायल 100 गाड़ी लेकर एसआई निजामुद्दीन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती व युवक को पकड़ लिया। पूरा माजरा समझने के बाद उन्होंने युवक-युवती के परिजनों को सूचना दी। बाद में परिजनों के पहुंचने पर दोनों को उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें