फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फरवरी से खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एक फरवरी से खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
विज्ञापन

बिजनौर। आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन पहले की तरह एक फरवरी से शुरू होगा। आयु के अनुसार बच्चों को बुलाया जाएगा। शासन ने इस संबंध में फरवरी व मार्च के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। दिशा निर्देशों के अनुसार ही केंद्र खोले जाएंगे।
कोविड 19 का प्रकोप फैलते ही जिले में सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए थे। केंद्रों पर बच्चों का आना अब तक बंद है। जिले में 3236 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। केंद्रों पर छह महीने से छह साल तक के करीब तीन लाख बच्चे आते हैं। अनलॉक होने के बाद स्कूल तो नहीं खोले गए लेकिन बच्चे केंद्रों पर नहीं पहुंचे। बच्चों के घर पर सूखा राशन अब तक भिजवाया जा रहा है। सूखा राशन भेजने की व्यवस्था स्वयं सहायता समूहों को दी गई है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं घर घर जाकर सूखा राशन दे रही हैं।
विज्ञापन

अब शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने के लिए हरी झंडी दे दी है। केंद्रों पर उम्र के हिसाब से बच्चों को बुलाया जाएगा। फरवरी और मार्च में बच्चों को बुलाने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं वे पहले ही अभिभावकों को बच्चों के आयु वर्ग के अनुसार केंद्रों पर आने के बारे में बताएं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के संपर्क में आने वाली सामग्री को रोज सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन

महीना आयु वर्ग दिन
फरवरी तीन से पांच साल बृहस्पतिवार, शनिवार
फरवरी पांच से छह साल सोमवार, शुक्रवार
मार्च तीन से पांच साल मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार
मार्च पांच से छह साल सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
ये नहीं आएंगे केंद्रों पर
- जो बच्चे बीमार हैं।
- जो बच्चे कुपोषित व अतिकुपोषित हैं।
- जो बच्चे कंटेंट जोन में रहते हैं।
- जिन बच्चों के परिवार में कोरोना पॉजिटिव सदस्य है।
- जो आंगनबाड़ी या सहायिका बीमार है।
- जिन आंगनबाड़ी, सहायिका की आयु 60 साल से अधिक है।
सोशल डिस्टेंसिंग का होगा पालन
जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के अनुसार केंद्रों पर बच्चों को आयु वर्ग के अनुसार बुलाया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया जाएगा। इसके बारे में सुपरवाइजर को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें