आराम से ले सकेंगे गंगा के नजारों का लुत्फ
अभी तक बैराज पुल की बात करें तो यहां पर यातायात इस कदर होता है कि इस पर खड़े होकर गंगा के नजारे देखना बहुत मुश्किल हो जाता है। नया पुल बनने के बाद यहां यातायात बंद हो जाएगा, जिससे आराम से यहां आने वाले पर्यटक हैदरपुर वेटलैंड के साथ-साथ पुल पर खड़े होकर गंगा के नजारों का लुफ्त भी उठा पाएंगे। वहीं पक्षी विशेषज्ञों का मानना है कि यातायात बंद होने से पक्षियों के बैठने का दायरा भी बढ़ जाएगा। यहां से भी प्रवासी पक्षियों के दीदार आराम से हो सकेंगे।
श्मशानघाट के पास से होकर गुजरेगा पुल
अभी गंगा घाट पर जहां अंतिम संस्कार होते हैं, यह नया पुल इसी के पास से होकर निकालने की तैयारी चल रही है। हालांकि पुराने पुल के मुकाबले नए पुल की लंबाई यहां पर बढ़ जाएगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी दोनों ओर अप्रोच रोड के माध्यम से इस पुल से जोड़ने की तैयारी कर रहा है।
तैयार हो रहा प्रोजेक्ट : पीडी
नेशनल हाईवे अथॉरिटी 119 के पीडी दिनेशचंद चतुर्वेदी ने कहा कि पुल बनने की जगह तय हो गई है। हमने वन विभाग से एनओसी मांगी है, जो प्रोसेस में है। एनओसी मिलने के बाद नए पुल पर काम शुरू करा दिया जाएगा। इसे तेजी से पूरा कराया जाएगा। इसके बाद पूरा यातायात नए पुल से होकर गुजरेगा।