फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: बिजनौर में कोरोनारोधी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

Mon, 04 Apr 2022 12:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में 12 से 14 साल तक के किशोरों को लगाए जाने वाले कोरोनारोधी टीके ने अब रफ्तार पकड़ ली है। दरअसल, शुरूआत में टीकाकरण का आंकड़ा 200 पार भी नहीं था। अब जिले भर में रोजाना चार हजार से ज्यादा किशोर टीकाकरण करा रहे हैं। 
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाता किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में 12 से 14 साल तक के किशोरों को लगाए जाने वाले कोरोनारोधी टीके ने अब रफ्तार पकड़ ली है। दरअसल, शुरूआत में टीकाकरण का आंकड़ा 200 पार भी नहीं था। अब जिले भर में रोजाना चार हजार से ज्यादा किशोर टीकाकरण करा रहे हैं। 
विज्ञापन


जिले में अब तक 12 से 14 साल तक के 19225 किशोरों ने वैक्सीन लगवा ली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। परीक्षा समाप्त होते ही टीकाकरण में तेजी आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोरों के टीकाकरण में तेजी लाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। जिसके लिए जिलेभर में बूथों की संख्या 65 से बढ़ाकर 120 कर दी गई है। जिससे किशोर अपने आसपास के बूथों पर कोरोनारोधी टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: दुर्घटना: बिजनौर में सड़क हादसे में दो की मौत, अन्य दो गंभीर रूप से घायल  
विज्ञापन


12 से 14 साल तक के किशोरों के टीकाकरण में तेजी आई है। सोमवार से जिलेभर में सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत नियमित टीकाकरण शुरू होगा। जिसके चलते अब स्वास्थ्य विभाग कोरोना टीकाकरण के साथ-साथ नियमित टीकाकरण को भी जारी रखेगा। परीक्षा की वजह से टीकाकरण के शुरूआती दिनों में कम ही किशोर वैक्सीन लगवाने वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच रहे थे। इसका जवाब स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़े दे रहे हैं। 
विज्ञापन


टीकाकरण पर एक नजर
 दिन          टीकाकरण
16 मार्च          9 
21 मार्च        134 
22 मार्च        180
31 मार्च         4470
1 अप्रैल        5694
2 अप्रैल       4079

क्या बोले छात्र और अभिभावक
आरुष मलिक ने बताया कि वह सेंटमेरी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। उसने कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी तरह का कोई भय नहीं है। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। तरुण कुमार ने बताया कि वह सेंट मेरी स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ता है। वैक्सीन को लेकर कोई डर नहीं है। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। विरल प्रताप ने कहा कि वह एमडी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ता है। परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। वैक्सीन को लेकर किसी तरह का भय नहीं है। परीक्षा की वजह से वैक्सीन लगवाने में देरी हुई है। अभिभावक जितेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। क्योंकि वैक्सीन ही कोरोना से लड़ने में हमारी मदद करती है। अभिभावक कुलदीप सिंह ने कहा कि वैक्सीन हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। इसलिए सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें